Dharti Pe Aaj Faile Aakash Ke Ujale

Dharti Pe Aaj Faile Aakash Ke Ujale

धरती पे आज फैले, आकाश के उजाले 
आये हैं दिन ख़ुशी के, आंसू बहाने वाले
आया मसीह जहां में, आशा की ज्योति बनके 
हो जाएंगे अँधेरे, अब दूर सारे मन के 
जीवन की राह पे राही, मुक्ति के गीत गा ले
धरती पे आज फैले
ईश्वर मनुष्य बना है, के क्रूस पे चढ़े वो 
तकलीफ़ ओ ग़म उठाके, तेरे लिए मरे वो 
आया है इसलिए के, गिरतों को वो संभाले
धरती पे आज फैले
दूरी बढ़ी थी पहले, ईश्वर और आदमी में 
इस वास्ते नहीं था, कुछ भी तो ज़िन्दगी में 
नज़दीक आ गया वो, अपना उसे बना ले
धरती पे आज फैले, आकाश के उजाले 
आये हैं दिन ख़ुशी के, आंसू बहाने वाले
धरती पे आज फैले

Dharti Pe Aaj Faile Aakash Ke Ujale

Singer – Leela Solomon

Lyrics – Rev. Ahsan Masih

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recently Added