19.4 C
Shimla
Friday, September 29, 2023

Jai Jai Yeshu Jai Jai Yeshu

Jai Jai Yeshu Jai Jai Yeshu

जय-जय यीशु, जय-जय यीशु -2
जय मृत्युंजय, जयकार
सिरजनहार, पालनहार, तारणहार
जय-जय यीशु, जय-जय यीशु -2
दीनों का दुःख, हरने वाला
हृदय में शान्ति, भरने वाला -2
जय जन रंजन, जय दुख भंजन -2
जय जयकार, सिरजनहार, 
पालनहार, तारणहार
जय-जय यीशु, जय-जय यीशु -2
नर तन धार, लियो अवतारा
दे निज प्राण, कियो छुटकारा -2
जय जगत्राता, जय सुखदाता -2
जय जयकार, सिरजनहार, 
पालनहार, तारणहार
जय-जय यीशु, जय-जय यीशु -2
मृत्यु के बन्धन, भंजनहारा
अक्षय जीवन, देवनहारा -2
रोगिन शोकिन, एक आधारा -2 
जय जयकार, सिरजनहार, 
पालनहार, तारणहार
जय-जय यीशु, जय-जय यीशु -2
जय-जयकार, करो सब प्यारो
नर-नारी, एक संग पुकारो -2
नारे मारो, जय ललकारो -2 
जय जयकार, सिरजनहार, 
पालनहार, तारणहार
जय-जय यीशु, जय-जय यीशु -2

Jai Jai Yeshu Jai Jai Yeshu

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Don't Miss