Aye Baap Aasmani Aali Makaam Tera
ऐ बाप आसमानी, आली मक़ाम तेरा है पाक ज़ात तेरी, है पाक नाम तेरा
जैसे कि आसमां पर, है तेरी पाक मर्जी वैसे ही इस जमीं पर, हो इंतजाम तेरा ऐ बाप आसमानी, आली मक़ाम तेरा
रोज़ाना की हमारी, रोटी हमें अता कर मिलती रहे हमेशा, हमको ये दान तेरा ऐ बाप आसमानी, आली मक़ाम तेरा
जैसे कि बख्शते हैं, हम अपने मुज़रिमों को वैसे ही बख्श हमको, बख्शीश नाम तेरा ऐ बाप आसमानी, आली मक़ाम तेरा
मत डाल इम्तिहाँ में, तू हमको आ बचाले कैसे बदी से छूटे, पापी गुलाम तेरा ऐ बाप आसमानी, आली मक़ाम तेरा
कुदरत जलाल तेरा, है बादशाही तेरी जारी रहे हमेशा, ये इंतजाम तेरा ऐ बाप आसमानी, आली मक़ाम तेरा
Aye Baap Aasmani Aali Makaam Tera