Tere Bina Ye Mera Jiwan
तेरे बिना ये मेरा जीवन, सूखा था उस खेत समान -2 जिस पर बरसों से न बरखा -2 ऋतु के बादल बरसे हों -2
तू जब जीवन में न था तो जीवन भी कुछ ऐसा था ज्यूँ पानी बिन सूखे दरिया -2 जनम-जनम से तरसे हों -2
इक दिन की भी दूरी तुझसे मुझको ऐसी जान पड़े जैसे अपने मीत से बिछड़े -2 बीते कितने अरसे हों -2
ऐसा जान पड़ा जब तूने क्रूस उठाया काँधे पर सारे बोझ गुनाह के जैसे -2 उतरे मेरे सर से हों -2
Tere Bina Ye Mera Jiwan
Singer – Manna Dey
Lyrics – Rev. Ahsan Masih
Music – Vasant Timothy
Recorded at – Bombay Owned by – CARAVS, Jabalpur, M.P. India.
0 Comments