Yeshu Teri Pooja Karun | Kitna Sakun Hai | Ernest Mall
कितना सकूँ है, बातों में तेरी कैसी कशिश है, आँखों में तेरी -2 अजब मजा है, राहों में तेरी -2 झुक-झुक के सजदा करूँ यीशु तेरी पूजा करूँ -4 पूजा करूँ मैं तेरी, तेरी तमन्ना करूँ तेरे ही चरणों में बैठूँ तेरी प्रशंसा करूँ यीशु आ, यीशु आ -2
आँखों में सपने, तेरे सजाऊँ दिल में मोहब्बत, तेरी बसाऊँ -2 तेरी सलीब की अज़मत बताऊँ -2 तेरी ही महिमा करूँ यीशु तेरी पूजा करूँ -4 यीशु आ, यीशु आ -2
बेटा खुदा का, तू इकलौता रूह-ए-अक़्दस, तुझ ही से आता -2 जीवन रोटी, जीवन दाता -2 तेरा ही चर्चा करूँ यीशु तेरी पूजा करूँ -4 यीशु आ, यीशु आ -2
मन की तमन्ना, ख़िदमत करूँ मैं अपने खुदावंद में, जीऊँ-मरुँ मैं -2 यीशु जैसे काम करूँ मैं -2 क्रूस को ऊँचा करूँ यीशु तेरी पूजा करूँ -4 कितना सकूँ है, बातों में तेरी…
Yeshu Teri Pooja Karun | Kitna Sakun Hai | Ernest Mall
अज़मत के हिंदी अर्थ – आदर, सम्मान, इज्ज़त, प्रतिष्ठा, बुजुर्गी, बड़ाई, ठाट-बाट, वैभव।
ख़िदमत के हिंदी अर्थ – टहल, चाकरी, सुश्रुषा, सेवा, नौकरी, कार्य, ख़ातिरदारी।