Suli Ko Lekar Wo Ja Raha | Shamey Hans

Suli Ko Lekar Wo Ja Raha

सूली को लेकर वो जा रहा
दुख जिस्म पे उठा रहा
कांटों का रस्ता-2 पत्थर भी है
फिर भी वो बढ़ता जा रहा
दुश्मन सताते वो देता दुआ
लगता खुदा भी है उससे खफा
मेरे गुनाहों का -2 भार है
जिसको वो लेकर जा रहा
जो रोटी खिलाई वो पत्थर बने
अपने भी उसके बेगाने बने
मुंह पर था थूका -2 लगता था भूखा
फिर भी वो बढ़ता जा रहा
पूरा हुआ से कहानी खत्म की
सूली पे उसने जब अपनी जान दी
चुप ही रहा वो -2 बढ़ता गया वो
कलवरी को बढ़ता जा रहा
बंदे तू उसका कहना अब मान
तेरे लिए उसने दे दी है जान
मुर्दों से जीया -2 काम पूरा किया
स्वर्ग का रस्ता बना गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recently Added