Main To Thare Gun Gaun Yeshu Naasriya Lyrics
मैं तो थारे गुन गाऊँ यीशु नासरिया -2 थारे वारी-वारी जाऊँ -2 मोरे साँवरिया मैं तो थारे गुन गाऊँ यीशु नासरिया -2
पानी पिलाने को, मुझसे तू बोला -2 मैंने तुझको, हल्का तौला -2 भर-भर दी तूने, गागरिया मोरी भर दी तूने, गागरिया थारे वारी-वारी जाऊँ -2 मोरे साँवरिया मैं तो थारे गुन गाऊँ यीशु नासरिया
ढूंढते-ढूंढते, छू गई तुझको -2 खून हुआ बंद, चैन आया मुझको -2 बजने लगी मोरी, बाँसुरिया -2 थारे वारी-वारी जाऊँ -2 मोरे साँवरिया मैं तो थारे गुन गाऊँ यीशु नासरिया
इत्र तेरे मैंने, पाँवों पे छिड़का -2 औरों ने मुझे, खामखाँ झिड़का -2 पर रख ली तूने, लाज पिया मोरी रख ली तूने लाज पिया थारे वारी-वारी जाऊँ -2 मोरे साँवरिया मैं तो थारे गुन गाऊँ यीशु नासरिया…
Main To Thare Gun Gaun Yeshu Naasriya | Tabeeta Sohail
Worshipper : Tabeeta Sohail
Lyrics & Composition – Nadeem Masih