Tu Hi Data Vishwa Vidhata
तू ही दाता विश्व-विधाता
तेरी दुनियां सारी -2
कैसा ये इन्सान बनाया
शान तेरी है न्यारी
तेरी दुनियां सारी
तू ही दाता विश्व-विधाता
तेरी दुनियां सारी -2
ऊँचे पर्वत, गहरे सागर
सूरज, चाँद, सितारे -2
बादल आए, मेंह बरसाए
कुदरत की बलिहारी
तेरी दुनियां सारी
तू ही दाता विश्व-विधाता
तेरी दुनियां सारी -2
हम्द ओ-सन्ना, हम मिल गायें
तेरा शुक्र करें -2
बुलबुल गाए, झूमें डाली
नाचे धरती सारी
तेरी दुनियां सारी
तू ही दाता विश्व-विधाता
तेरी दुनियां सारी -2
हाथों को जोड़े, दिल को खोले
आये हैं शरण तेरी -2
पापों को प्यारे, प्रभु क्षमा कर
जान मेरी ये पुकारे
तेरी दुनियां सारी
तू ही दाता विश्व-विधाता
तेरी दुनियां सारी -2
Tu Hi Data Vishwa Vidhata