(+91) 78328 78330

24/7

Himachal Pradesh

Zindagi Bakhsh Di Bandagi Bakhsh Di | Samuel Paul

Share This Lyrics

Zindagi Bakhsh Di Bandagi Bakhsh Di Lyrics

ज़िन्दगी बख़्श दी, बंदगी बख़्श दी -2 
ले लिए मेरे गम, हर ख़ुशी बख़्श दी 
मुझ गुनहगार को, तूने अपना लिया -2 
मेरे यीशु तेरा शुक्रिया, शुक्रिया -2 
दी हमें ज़िन्दगी, वर्ना हम ख़ाक थे 
तूने जब तक छुआ न था, नापाक थे -2
पाक रूह हमको दी, पाक हमको किया -2 
इसके बदले में कुछ भी न हमसे लिया 
मेरे यीशु तेरा शुक्रिया, शुक्रिया -2 
ज़िन्दगी बख़्श दी, बंदगी बख़्श दी
पाप की नींद में, हम थे सोए हुए 
थे गुनाह के अंधेरों में, खोये हुए -2 
तूने सच के चिरागों को, रौशन किया -2 
रास्ता हमको नेकी का, दिखला दिया -2 
मेरे यीशु तेरा शुक्रिया, शुक्रिया -2 
ज़िन्दगी बख़्श दी, बंदगी बख़्श दी
मैंने चांदी के सिक्कों में, बेचा तुझे 
तूने फिर भी गले से, लगाया मुझे -2 
तूने कोई शिकायत, न शिकवा किया -2 
मेरी खातिर मसीह तूने, क्या न किया -2 
मेरे यीशु तेरा शुक्रिया, शुक्रिया -2 
ज़िन्दगी बख़्श दी, बंदगी बख़्श दी 
मैं हर कौल अपना भुलाता रहा 
फिर भी तू मुझपे रहमत, लुटाता रहा -2 
तूने अपने करम का, भरम रख लिया -2 
खूँ की चादर से मेरा, गुनाह ढक लिया -2 
मेरे यीशु तेरा शुक्रिया, शुक्रिया -2 
ज़िन्दगी बख़्श दी, बंदगी बख़्श दी 
Zindagi Bakhsh Di, 
Bandagi Bakhsh Di -2
Le Liye Mere Gam, 
Har Khushi Bakhsh Di 
Mujh Gunehgaar Ko, 
Tune Apna Liya -2 
Mere Yeshu Tera, 
Shukriya, Shukriya -2
Di Hame Zindagi, 
Varna Ham Khaak The 
Tune Jab Tak Chhua Na Tha, 
Napaak The -2 
Paak Rooh Hamko Di, 
Paak Hamko Kiya -2
Iske Badle Me Kuch Bhi, 
Na Hamse Liya 
Mere Yeshu Tera, 
Shukriya, Shukriya -2 
Zindagi Bakhsh Di, 
Bandagi Bakhsh Di
Maine Chandi Ke Sikkon Me, 
Becha Tujhe 
Tune Fir Bhi Gale Se, 
Lagaya Mujhe -2 
Tune Koi Shikayat, 
Na Shikwa Kiya -2 
Meri Khatir Masih Tune, 
Kya Na Kiya -2 
Mere Yeshu Tera, 
Shukriya, Shukriya -2 
Zindagi Bakhsh Di, 
Bandagi Bakhsh Di
Main Har Kaul Apna, 
Bulata Raha 
Fir Bhi Tu Mujhpe Rehmat, 
Lutata Raha -2 
Tune Apne Karam Ka, 
Bharam Rakh Liya -2
Khun Ki Chadar Se Mera, 
Gunaah Dhak Liya -2 
Mere Yeshu Tera, 
Shukriya, Shukriya -2 
Zindagi Bakhsh Di, 
Bandagi Bakhsh Di

Zindagi Bakhsh Di Bandagi Bakhsh Di | Samuel Paul

नोट: सभी इस गीत को व्यक्तिगत तौर पर गा सके इसलिए हमने इस गीत में से लेखक का नाम हटा दिया है।

उर्दू शब्दों के अर्थ:

बख़्श – उपहार, भेंट।

ख़ाक – मिट्टी, मृत्तिका, धूल, गर्द।

नापाक – अपवित्र, अशुचि, गंदा या मैला, जो पाक न हो, मलदूषित, नजासत आलूद।

कौल – वचन, वायदा, प्रण, प्रतिज्ञा।

करम – कृपा, अनुग्रह, दया, मेहरबानी।

भरम – साख, भरोसा, धाक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here